दोनों पैरों से लाचार गरीब व्यक्ति सदर अस्पताल के चक्कर लगाते-लगाते परेशान, सीएम सोरेन ने लिया ऐक्शन

0
cm hemant soren

जमशेदपुर : एक असहाय गरीब व्यक्ति, जो परसुडीह (गुंडू गरवा सपोडेरा, गांधी मैदान) में रहता है, दोनों पैरों से लाचार है।MGM और सदर अस्पताल के चक्कर लगाते-लगाते अब उसके पास हिम्मत नहीं बची। जैसे ही इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंची , संवेदनशील सीएम सोरेन ने बिना कोई देरी किए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी और पूर्वी सिंघभूम डीसी को निर्देश जारी कर दिया”@DCEastSinghbhum उक्त मामले की जांच कर कुंडू जी को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाते हुए सूचित करें। साथ ही कुंडू जी के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।@IrfanAnsariMLA जी, कृपया संज्ञान लें।”वहीं स्वास्थ मंत्री ने भी बिना कोई देरी किए सीएम को सूचित किया”माननीय मुख्यमंत्री जी, जोहार!सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम को निर्देशित किया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here