अजीम प्रेमजी फाउंडेशन खोलेगा झारखंड में यूनिवर्सिटी

0
ajim premji university in jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने झारखंड में करीब डेढ़ सौ एकड़ में एक विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की है। मुख्यमंत्री को बेहार ने बताया कि इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने पर लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगारपरक और गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विप्रो कंपनी के अजीम प्रेमजी की ऑनलाइन बातचीत के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, उसी कड़ी में यहां विश्वविद्यालय खोलने की मंशा फाउंडेशन के द्वारा जताई गई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार और फिया फाउंडेशन के जॉनसन टोपनो मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here