भारत में Apple Online Store की हुई शुरुआत, मिलेंगे ये फायदे

0

Appleकोरोना महामारी के इस दौर में एप्पल ने भारत के लिए अपना नया ऑनलाइन स्टोर शुरू किया है। इससे पहले भारतीय ग्राहकों को एप्पल के डिवाइसेस खरीदने के लिए थर्ड पार्टी ई कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से जाना पड़ता था। बता दें कि कुछ अर्से पहल ही एप्पल के सीईओ टीम कुक ने इस बाबत घोषणा की थी। भारतीय एप्पल ग्राहकों को अब सीधे तौर पर कंपनी के कस्टमर केयर का सपोर्ट मिल सकेगा। देश में एप्पल के आईफोन, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक डिवाइस और ऐप्पल टीवी की बड़ी डिमांड है। कंपनी के सीधे डील करने से अब ग्राहकों को बहतर सामान के साथ ऑफर्स का भी फायदा मिल सकेगा। बता दें कि अक्टूबर महीने में भारत में त्यौहारों का सीजन होता है। लोग दिवाली में नए सामानों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में एप्पल के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर जमकर खरीद होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा फेस्टिव ऑफर्स के बारे में एप्पल जल्दी ही एलान कर सकता है। एप्पल त्यौहारों पर बड़ी छूट देने वाली है, इसके अलावा कंपनी ने भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट्स ऑफर की तैयारी भी की है। इस बारे में एप्पल के भारत साइट पर आधिकारिक जानकारी ली जा सकती है। एप्पल के भारतीय स्टोर में आप ऑनलाइन विजिट कर सकते हैं। हालांकि प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग होनी अभी बाकी है। नो-कॉन्टैक्ट डिलिवरी, पेमेंट सुविधा, अपने पुराने फोन को आईफोन में बदलने का मौका, मैक ऑर्डर, पर्सनल सेशन के लिए ऑर्डर कॉन्फिगर करने जैसी जानकारियां आप एप्पल से के आधिकारिक साइट से ले सकते हैं। वेबसाइट लोगों को AppleCare+ खरीदने की इजाजत देती है जहां सर्विस के विकल्पों को आप चुन सकते हैं। ranjana pandey