World Junior Squash Championships 2026:भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेमको सीधे तीन गेम में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराया।इस जीत के साथ अनाहत जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी बन गई हैं।
पीएम मोदी ने दी बधाई,”2026 वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि।गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के बीच स्क्वैश को और लोकप्रिय बनाएगी।”




