चीन से अमेरिकी अपनी कंपनियों को वापस बुलाने की तैयारी कर रही है

0

चीन का वुहान शहर कोरोना का जन्मदाता है। अमेरिका का यह दवा है की चीन ने कोरोना के विषय में न बता कर पुरे देश को धोखा दिया है। कई देश चीन के खिलाफ है, अमेरिका और चीन के बिच तनाव बढ़ते ही जा रहा है। इसी के बिच यह खबर आरही है की आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में अमेरिकी कंपनियां चीन से बाहर निकलने वाली है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका की संसद में देश की कंपनियों को विनिर्माण संयंत्र चीन से वापस लाने में मदद के लिए एक प्रभावशाली सांसद ने कांग्रेस में विधेयक पेश किया ।

अमेरिकी सांसद मार्क ग्रीन द्वारा पेश किए गए इस विधेयक ”द ब्रिंग अमेरिकन कंपनी होम एक्ट में इन कंपनियों को वापस लाने की पूरी लागत और चीन आयात पर लगने वाले आयात शुल्क को कवर करने के लिए कहा गया है। ग्रीन ने कहा, ”हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका में निवेश आकर्षित करना जरूरी है। लेकिन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने देश वापस आने में सबसे बड़ी बाधा लागत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की प्रतिक्रिया में चीन लापरवाह रहा है और बाकी दुनिया को इस बीमारी की गंभीरता के बारे में बताने में विफल रहा, जिससे हजारों अमेरिकियों की मौत हो गई।