रांची में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

0
Ranchi DC
Ranchi DC

रांची। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश KG से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के 25 सितंबर के विशेष बुलेटिन में रांची जिले को येलो अलर्ट श्रेणी में रखते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here