रांची एयरपोर्ट पर एक महीने दिन में बंद रहेगा विमान सेवा

0

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 28 मार्च से 27 अप्रैल तक सुबह 11 से शाम पांच बजे तक विमानों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान सभी विमानों का परिचालन सुबह 06:45 से 11 और शाम 5 से 9:15 बजे तक होगा.

यात्रियों के विमान का समय क्या होगा, इसके बारे में उन्हें सूचित कर दिया जायेगा. ग्रीष्मकालीन शिड्यूल के दौरान रनवे के अंतिम चरण का रिकारपेटिंग (रनवे पर परत चढ़ाने) का काम किया जायेगा. यह काम पूरा हो जाने के बाद विमानों का परिचालन और बेहतर हो सकेगा.

एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी ने कहा कि 28 मार्च से 27 अप्रैल तक में कोई भी विमानों का परिचालन रद्द नहीं रहेगा. विमानपत्तन निदेशक विनोद शर्मा ने सभी यात्रियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें.

गीष्मकालीन शिड्यूल के दौरान पटना, पुणे, कोलकाता व जम्मू के लिए विमान सेवा शुरू होगी. इसकी घोषणा जल्द की जायेगी. मालूम हो कि कोरोना से पहले पटना के लिए विमान सेवा जारी थी. वहीं कोलकाता के लिए अतिरिक्त सेवा होगी. पुणे व जम्मू के लिए नयी सेवा शुरू होने की संभावना है.