उद्धव ठाकरे के घर उड़ाने की धमकी के बाद,अब विधायक होस्टल में विस्फोटक की खबर

0

Uddhav Thakreसोमवार देर रात मुंबई में पुलिस को एक अनजान नंबर धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने दावा किया दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के पास एमएल हॉस्टल में बम रखे गए हैं। इसके बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने हॉस्टल खाली करा दिया। हालांकि, हॉस्टल में ठीक तरीके से चेक करने के बाद भी कोई बम नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन 150 लोग बिल्डिंग में रहते हैं। पुलिस ने कहा कि फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। मामले में जल्द से जल्द ऐक्शन लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास को भी उड़ाने की दो बार धमकी आ चुकी है। जिसके बाद से पुलिस ने मात्रोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच पुलिस किसी भी धमकी भरे फोन कॉल को काफी गंभीरता से ले रही है।