नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दिन पर दिन संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। अब ब्राजील को पछाड़ कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश बन गया है। यहां 61 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 61 लाख 43 हजार के पार पहुंच चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 61,43,019 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 50,98,573 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 96,351 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 9,47,235 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए है। जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। हालांकि 776 मरीजों की जान भी चली गई। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है। इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



