वडोदरा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत

0

Latest Pictureवडोदरा:       गुजरात के वडोदरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल सोमवार की देर रात एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।
वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है। पूरा मामला वडोदरा के बावामनपुरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 80 साल पुरानी थी और इन दिनों इसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। यहां 4 से 5 परिवार रह रहे थे।

ये हादसा सोमवार देर रात हुई। हादसे के तुरंत बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इमारत पहले से ही एक ओर झुकी हुई थी। जिसकी शिकायत भी लोगों ने की थी। लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत के मलबे में अभी भी छह लोग फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,