रांची : एक एक्स यूजर ने सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा”माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 वर्ष से पैरालिसिस के शिकार 90 वर्षीय पद्मश्री सिमोन उरांव जी का पैसों के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है और तो और इनको हजार रुपए मिलने वाली पेंशन भी एक वर्ष से बंद है क्या ऐसे नागरिक को कष्ट देना शोभनीय है?”ये पोस्ट जैसे ही मंत्री इरफ़ान अंसारी तक पहुंचा बिना कोई देरी किए मंत्री ने रांची डीसी को निर्देश जारी कर दिए “@DC_Ranchi मामले का संज्ञान लेकर यथाशीघ्र पद्मश्री सिमोन उरांव जी की हर संभव सहयोग करें और ईलाज की व्यवस्था करते हुए सूचित करें।”वहीं रांची डीसी ने भी तुरंत ऐक्शन लिया और सूचित किया “माननीय मंत्री महोदय, वर्णित शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर रांची को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए है।” रांची दी सी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पद्मश्री सिमोन उरांव के आवास में डॉक्टर और पारा मेडिकल की टीम द्वारा उनके पूर्ण स्वास्थ्य की जांच की गई।




