पश्चिम सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में तीन जवानों के घायल होने के बाद इन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रांची लाया गया है।आईईडी ब्लास्ट में कंपनी कमांडर जी जे साई, आपरेटर व एक जवान जख्मी हुए हैं। ये सीआरपीएफ 197 बटालियन की डी कंपनी के जवान हैं ।




