हजारीबाग:डीसी नैन्सी सहाय ने आज बताया कि चौकीदारी नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। हजारीबाग जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु नियुक्ति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कुल 182 अभ्यर्थियों का चयन चौकीदार के पद पर किया गया। डीसी नैन्सी सहाय ने कहा सभी चयनित अभ्यर्थी दिनांक 7 मार्च 2025 को सुबह 11:00 तक स्थानीय टाउन हॉल, हजारीबाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय टाउन हॉल हजारीबाग में नियुक्ति पत्र प्रदान की जाएगी।




