रांची : झारखंड की आर्थिक स्थिति धीरे धीरे बेहतर होती दिख रही है । महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए झारखंड ने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वर्ष 2025 की नीति आयोग की रिपोर्ट और राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।नीति आयोग की फिस्कल हेल्थ इंडेक्स (एफएचआई) की रिपोर्ट में राज्यों की वित्तीय स्थिति का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार,18 सामान्य श्रेणी के राज्यों में झारखंड चौथे स्थान पर है।ओडिशा पहले, छत्तीसगढ़ दूसरे और गोवा तीसरे स्थान पर है। जबकि बिहार 13वें स्थान पर है।
क्या है फिस्कल हेल्थ इंडेक्स?
फिस्कल हेल्थ इंडेक्स राज्यों की वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करने वाला एक सूचकांक है, जो उसकी राजस्व संग्रहण, व्यय प्रबंधन और कर्ज प्रबंधन जैसे बिंदुओ पर आधारित होता है। विभिन्न संस्थाएं और संगठन समय-समय पर इस इंडेक्स के माध्यम से राज्यों की वित्तीय सेहत का मूल्यांकन करते हैं। इस रिपोर्ट में राज्यों को राजकोषीय स्वास्थ्य के आधार पर चार समूहों में बांटा गया है। ये समूह हैं – अचीवर, फ्रंट रनर, परफॉर्मर, और एस्पिरेशनल।




