चतरा: ACB ने 10 हजार घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

0
acb

चतरा में SDO सह DCLR कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर आफताफ अंसारी को ACB ने 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। आफ़ताफ को गिरफ्तार कर ACB की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई है। आफताब अंसारी सिमरिया एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। शिला गांव निवासी अनिल कुमार से एलआरडीसी कार्यालय में लंबित भूमि वाद का डिसीजन पक्ष में कराने के नाम पर 40 हजार रुपए घूस की मांग का किया गया था। घुस की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रूपया की मांग की थी।एसीबी एसपी आरिफ इकराम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here