रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन घोटाले के एक मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम और JMM नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर हेमंत सोरेन की मान रुपी सोरेन ने उनका स्वागत किया.अपनी जमानत पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “मुझे 5 महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया…हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रही है…आज, यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई…हमने जो लड़ाई शुरू की और जो संकल्प लिए, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे।”




