जियो ने एक दिन पहले ही अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी अब एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान्स में 10-21% तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब एयरटेल का 179 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 199 रुपये , 84 दिन वाला 455 रुपये का प्लान 509 रुपये , 365 दिन वाला प्रीपेड प्लान 1799 रुपये के बजाय 1999 रुपये का पड़ेगा। वहीं 265 वाला प्लान 299 रुपये,299 रुपये वाला प्लान 349 रुपये में मिलने वाला है.549 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अब 649 रुपये में,719 रुपये वाला प्लान अब आपको 859 रुपये ,839 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 979 रुपये में,2999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 3599 रुपये में मिलेगा.बता दें कि जिओ ने 299 रुपये वाले प्लान को 349 रुपये, 399 रुपये वाला प्लान भी 50 रुपये बढाते हुए 449 रुपये कर दिया है. 2999 रुपये वाले प्लान को 3599 रुपये खर्च कर दिया है. जिओ और एयरटेल अपनी नई कीमत 3 जुलाई से लागू करने वाला है.




