लिवर ट्रांसप्लांट के लिए शख्स को 40 लाख की जरुरत, सीएम हेमंत के निर्देश पर अब होगा इलाज

0
hemant soren

रांची : 15 जुलाई को अफजल खान नामक शख्स ने दीपक दुबे के लिए सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई उन्होंने एक्स पर लिखा “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता जी प्रभात खबर धनबाद संस्करण झरिया विधानसभा अंतर्गत तिसरा क्षेत्र के संवाददाता दीपक कुमार दुबे इन दिनों लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं चंपई सोरेन दा. मदद किजिए।आर्थिक अभाव में ईलाज से वंचित हैं। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 40 लाख का खर्च बताया है। इन्हें अविलंब आर्थिक मदद की आवश्यकता है। कृपया इस मामले को अविलंब संज्ञान में लेकर ईलाज की सुविधा प्रदान कराने में मदद करें।”

16 जुलाई को जैसे ही सीएम तक यह पोस्ट पहुंचा सीएम हेमंत सोरेन ने बिना देरी किए स्वास्थ मंत्री को निर्देश जारी कर दिया है “मंत्री बन्ना गुप्ता जी – दीपक दुबे जी को इलाज हेतु समुचित सहायता पहुँचते हुए सूचना दें।”

बन्ना गुप्ता ने सीएम को सूचित किया “आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी,मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन धनबाद को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया गया हैं!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here