जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार शाम करीब 9 बजे राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा रारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ करीब आधे घंटे की मुठभेड़ हुई.15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल खबर मिली थी.सोमवार रात कैप्टन बृजेश थापा सहित चार भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए वहीं मंगलवार को इसी मुठभेड़ में घायल एक और जवान शहीद हो गए हैं.




