रांची : मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह–2026 की तैयारियों को लेकर आज समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने की। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पंडाल, मंच, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मेडिकल कैंप, अग्निशमन, साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। झांकी एवं परेड की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह-2026 का मुख्य आकर्षण झांकियाँ होंगी, जिनमें झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक धरोहर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा।
झांकियों का प्रदर्शन विभागवार
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 जो रांची के मोरहबादी में इस बार कुल-12 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जो निम्नवत है-(1) वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (2) ग्रामीण विकास विभाग(3) गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग(4) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग(5) कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग(6) सूचना एवं जन संपर्क विभाग(7) पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग(8) स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग(9) खादी ग्रामोद्योग बोर्ड(10) परिवहन विभाग(11) महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (12) उच्च तकनिकी शिक्षा विभाग
लगभग 15 प्लाटून के द्वारा परेड
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 जो रांची के मोरहबादी में हो रहा है, इस बार लगभग 15 प्लाटून और 03 बैन्ड़ के द्वारा किया जाएगा।18 जनवरी 2026 से दिनांक 23 जनवरी 2026 तक, दिनांक 24 जनवरी 2026 तक अंतिम रिहार्सल पूरा लिया जाएगा।




