रांची: छात्र आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित,वादे पूरे नहीं किए तो दोबारा होगा आन्दोलन

0
student leader

रांची: झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने और 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश के बाद छात्र नेताओं ने 24-26 दिनों से चल रहा अपना आमरण अनशन और आंदोलन 60 दिनों (2 महीने) के लिए स्थगित कर दिया है।स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं, बल्कि सिर्फ 2 महीने के लिए स्थगित हुआ है। यदि सरकार 60 दिनों के भीतर छात्रों की सभी मांगे पूरी नहीं करती है, तो छात्र दोबारा सड़क पर उतरेंगे। इससे पहले छात्र नेता रवीन्द्र पासवान ने कहा था कि, सरकार अगर चाहती है कि वो CBI को मामला नहीं दे पाएगी तो हमारी मांग है कि सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच होनी चाहिए।

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “सहमति बन गई है। कुछ लड़के धरने पर बैठे हुए हैं और संभवतः आज शाम को वो धरना समाप्त कर देंगे क्योंकि हमारी सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है, जिसमें सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और इसमें राहुल गांधी की बहुत बड़ी भूमिका रही है, उनका दबाव था कि युवाओं का साथ दिया जाए…सरकार युवाओं के साथ है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here