रांची:झारखंड में करीब दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के विरोध में आज NSUI ने मोरहाबादी मैदान से लोक भवन तक जन आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की।छात्र संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार अपने हिस्से का लगभग 60 प्रतिशत फंड जारी नहीं कर रही, जिससे भुगतान अटका हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक बंधु तिर्की भी मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2022 से छात्रवृत्ति लंबित है और केंद्र से राशि आए बिना राज्य सरकार भुगतान नहीं कर सकती।




