दुकान से लाखों रुपये का माल चोरी करने वाले दो पूर्व कर्मचारी सहित एक खरीदार गिरफ्तार

0

Crimeकोतवाली थाना पुलिस ने फिल्म कॉलोनी स्थित एक दुकान में हुई लाखों रुपये का माल चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो पूर्व कर्मचारी सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया माल सहित मास्टर चाबी और नकदी बरामद की है।
जांच-अधिकारी एसआई कमलेश ने बताया कि 30 दिसंबर को फिल्म कॉलोनी स्थित अशोका एजेंसी से 90 कार्टून घी और मक्खन चोरी हुई थी। जांच पड़ताल के बाद मामले में पूर्व कर्मचारी गौरव कुमार गुप्ता, सोहेल साबरी निवासी शारदा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी सहित चोरी का माल खरीदने वाले विजय कुमार गोयल उर्फ बंटी निवासी ग्राम हाडौती सपोटरा जिला करौली हाल जयसिंहपुरा खोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ranjana