रांची: 45 वर्षीय महिला की टाँगी से कर दी ह’त्या, सूचना मिलने पर 1 सप्ताह के अंदर पुलिस ने 4 आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार

0

रांची: 45 वर्षीय महिला की टाँगी से कर दी ह’त्या, सूचना मिलने पर 1 सप्ताह के अंदर पुलिस ने 4 आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार :

दिनांक 22.10.2022 को रांची के बीड़ा ग्राम के निवासी वादी बुधन सिंह मुंडा ने तमाड़ थाना में लिखित आवेदन में उल्लेख किया कि उसकी मौसी बुधनी देवी (45वर्ष) जो कि जारगो ग्राम की निवासी है,को फरसा दिखाकर कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है.उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के द्वारा श्री अजय कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए कांड में संलिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ के दौरान इन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया कि दिनांक 16.10.22 को रात्रि 10:30 बजे मृतिका को उसके घर में टाँगी से वार कर हत्या कर जारगो जंगल के नदी किनारे झाड़ी में फेक दिये अभियुक्तों के निशानदेही पर इस कांड में घटना कारित टाँगी को भी बरामद किया गया। इनके द्वारा बताया गया कि पूर्व के विवाद के संबंध में जिक्र किया। पुलिस के द्वारा आगे कि कार्रवाई की जा रही है।बताया जाता है कि जमीन विवाद में बुधनी देवी का अपहरण 15 अक्तूबर की रात उसके घर से कर लिया गया था। गिरफ्तार 4 अभियुक्तों में 35 वर्षीय विलियम उरॉव उर्फ मताल, 22 वर्षीय सुकराम सिंह मुण्डा उर्फ भृगु, 22 वर्षीय बुधू पाहन उर्फ पींटू, 20 वर्षीय सुकरा पाहन उर्फ भूसा शामिल हैं.

रांची: 45 वर्षीय महिला की टाँगी से कर दी ह’त्या, सूचना मिलने पर 1 सप्ताह के अंदर पुलिस ने 4 आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार :

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here