रांची के सुजीत मुंडा का ब्लाइंड टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ सलेक्शन, बुमराह से भी तेज फेंकते हैं गेंद

0

रांची के सुजीत मुंडा का सलेक्शन ब्लाइंड टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि सुजीत बुमराह से भी तेज गेंद फेंकते हैं। नेत्रहीन होने के वावजूद सुजीत ने जो कर दिखाया है वह काबिले तारीफ है।सुजीत मुंडा 4 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में 17 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं।सुजीत खेलने जाने से पहले एक बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहते हैं। बता दें कि सुजीत का परिवार धुर्वा में एचईसी की जमीन पर बने अस्थायी मकान में रहता है. सुजीत के परिवार में पिता के अलावा 3 और भाई है. तीनों ही मजदूरी करते है.सुजीत की मां का निधन हो चुका हैं.बेंगलुरु में होने वाले प्रैक्टिस के लिए सुजीत मुंडा 6 नवंबर को रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here