३५ फ़ीट गहरे कुए में कुड़ी एक १८ साल की युवती कुछ देर पहले की थी अपनी माँ से बहस
झारखंड- रामगढ़ के ओपी इलाके में 35 फ़ीट गहरे कुए में कूदी एक 18 साल की लड़की । घटना शुक्रवार शाम लपनगा कोलियरी के पंखा घर की है। बताया जा रहा है कि युवती का उसकी मां से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसने ये कदम उठाया। फिलहाल मौके पर NDRF टीम ने लड़की को उस गहरे कुए से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि लड़की अभी तक जिंदा है या मर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, परिजनों को जब इस बात की खबर हुई तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। रात हो जाने की वजह से लड़की की तलाश नहीं की जा सकी। NDRF की टीम शनिवार को लपनगा कोलियरी पहुंची और लड़की की तलाश में जुट गई है। युवती की पहचान विदेशी राय की बेटी पूजा कुमारी (18) के रूप में की गई।



