देवघर में सीएम सोरेन ”यह शिव बारात सिर्फ शिव बारात मात्र नहीं है, यह ऐसा समागम है जिसका कोई दायरा नहीं”

0
shiv barat cm soren

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सीएम हेमंत सोरेन आज शामिल हुए। सीएम सोरेन ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा “बाबा बैद्यनाथ से सभी झारखंडवासियों के सुख और समृद्धि की कामना करता हूँ।” सीएम सोरेन ने कहा”यह शिव बारात सिर्फ शिव बारात मात्र नहीं है, यह ऐसा समागम है जिसका कोई दायरा नहीं है। आप सभी की सहभागिता के साथ झारखण्ड सरकार द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव और शिव बारात को वृहद रूप देने की कोशिश की गयी है। आने वाले दिनों में आस्था के इस पावन केंद्र को आप सभी के साथ से और भव्य रूप देने पर काम होगा। यहां उपस्थित सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।हर-हर महादेव!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here