रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की पहल पर आरंभ होने वाले NaMo e-Library & Cyber Peace Community Center का लोकार्पण किया। संजय सेठ ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के Research और Innovation के मंत्र का प्रमुख माध्यम बनेगा, जहां शोध से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। Viksit Bharat 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसी सोच के तहत यह सेंटर काम करेगा। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ साइबर शिक्षा के क्षेत्र में भी लोग स्किल्ड हों, रोजगार के अवसर सृजित हों, इस उद्देश्य से भी इस लाइब्रेरी का योगदान महत्वपूर्ण होगा। संजय सेठ ने कहा झारखंड में पहली बार शुरू हुई यह लाइब्रेरी हर वर्ग को समर्पित रहेगी। रांची में रह रहे झारखंड और देशभर के विद्यार्थी और युवा इससे लाभान्वित होंगे। यहां पर पुस्तक, ऑडियो बुक, रिसर्च पेपर, एजुकेशनल मैगजींस और जर्नल के साथ ही दुनिया की सभी पुस्तकों को ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा।एक लाइब्रेरी में साइबर स्किल और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें इंडिया AI मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, ड्रोन दीदी जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इसके साथ ही महीने में एक बार परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा; जहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर रांची के विधायक श्री सी पी सिंह, हटिया के विधायक श्री नवीन जयसवाल, साइबर पीस फाउंडेशन के प्रमुख मेजर विनीत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष श्री वरुण साहू, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




