रांची : सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज रांची स्थित आर्किड अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माझी का कुशलक्षेम जाना तथा उपस्थित डॉक्टर्स से उनके इलाज की जानकारी ली।सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से राज्यसभा सांसद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इससे पहले बडकागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने भी आर्किड अस्पताल पहुँच कर महुआ माझी के स्वास्थ की जानकारी ली.झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी महुआ माझी के स्वास्थ की जानकारी लेने आर्किड अस्पताल पहुँचे.




