रांची और यहां के युवाओं की छवि को धूमिल करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री Hemant Soren और झारखंड कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा की ओर से रांचीवासियों और यहां के प्रतिष्ठित IIIT संस्थान से माफी की मांग की है.एक्स पर मरांडी लिखते हैं ”@INCIndia के नेता @sampitroda ने 22 फरवरी 2025 को अपने “X” हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दावा किया है कि वे IIT रांची में सैकड़ों छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी ने सिस्टम हैक कर आपत्तिजनक सामग्री चला दी, जिससे कार्यक्रम बाधित हो गया।ज्ञात हो कि रांची में कोई IIT संस्थान नहीं है। रांची में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) अवश्य है, लेकिन इस संस्थान ने श्री सैम पित्रोदा को किसी भी सम्मेलन या सेमिनार में व्याख्यान देने के लिए, न तो शारीरिक रूप से और न ही वर्चुअल रूप से आमंत्रित किया था।कांग्रेस नेता इस प्रकार का झूठा बयान देकर झारखंड की राजधानी रांची और यहां के युवाओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM और झारखंड कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा की ओर से इस अपमानजनक और झूठे बयान के लिए रांचीवासियों और यहां के प्रतिष्ठित IIIT संस्थान से माफी मांगें।”




