JPSC और JAC मुद्दे पर हेमंत सरकार को मरांडी ने घेरा,कहा ”लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया”

0
Hemant soren

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेरा। इस बार उन्होंने JPSC और JAC मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है।जैक (JAC) अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। करीब 21 लाख छात्र, जिनकी मैट्रिक-इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होनी चाहिए थीं, वो जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने की वजह से बाधित हो सकती है। यदि समय पर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो छात्रों को अगले शिक्षण सत्र में नामांकन लेने में भी काफी परेशानी होगी। इसी तरह JPSC अध्यक्ष का पद भी पिछले वर्ष अगस्त से रिक्त है, जिससे कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं लंबित हैं। हजारों अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बावजूद ये अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। छात्रहित और रोजगार सृजन किसी भी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन, यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि राज्य के छात्रों को ऐसी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि वे छात्रहित में इन रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here