रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्याकांड मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. 22 जनवरी को मनोरमा देवी द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.इसके बाद महज 72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया है. राँची पुलिस ने चान्हो थाना में हुए हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आजाद अंसारी आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य आरोपियों के नाम भी बताए जिसे पुलिस ने छापामारी कर अन्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और इनके निशानदेही पर मृतक का बैग, कपड़ा, और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि हत्या का कारण आरोपियों और मृतक के बीच पूर्व की दुश्मनी और गांजा पीने के दौरान हुई विवाद थी।




