झारखंड : बोकारो में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का दिया गया एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से कारवाई की मांग की है। गुलाम अहमद मीर कहते हैं “…ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान देखा जाएगा ना घुसपैठिए देखा जाएगा ना कुछ और देखा जाएगा जो भी झारखंडवासी हैं उसको 450 रु में गैस सिलेंडर दिया जाएगा…”
बाबूलाल मरांडी ने की कारवाई की मांग :
झारखंड में कांग्रेस के चुनावी मंचों से खुलेआम बांग्लादेशी घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की जा रही है।यदि कांग्रेस-झामुमो सत्ता में आई तो आदिवासी मूलवासी भाइयों बहनों का हक़ छीनकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिया जाएगा। आदिवासियों मूलवासियों की जमीनों पर घुसपैठियों को बसाया जाएगा।कांग्रेस-झामुमो के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों से लुभावने वादे कर कौम विशेष का वोट गोलबंद कर चुनाव में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है।@ECISVEEP मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।साथ ही, मतदाता बंधुओं से अपील है कि हमें जातियों में बांटकर सत्ता हथियाने का ख्वाब संजोने वाले कांग्रेस झामुमो को करारा जवाब देना होगा। हमारे पास अब भी समय है!आइए एकजुट होकर प्रथम चरण की भांति दूसरे चरण में भी कांग्रेस झामुमो का सूपड़ा साफ़ करें और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सुशासन का कमल खिलाएं।




