JMM: मंईयां योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL रद्द ,अब से 21 दिन बाद हर महीने 2500

0
hemant soren

झारखण्ड : मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा “राज्य की मंईयां जीत गई तानाशाह हार गया – पर लड़ाई जारी है। मंईयां के ख़िलाफ़ अब ये सुप्रीम कोर्ट जाएँगे – पर मैं आपका भाई, आपका बेटा वहाँ भी इन्हें हराएगा जय मंईयां, जय जय झारखंड।” झामुमो ने आज एक्स पर लिखा ”मंईयां योजना के खिलाफ भाजपा का षड्यंत्र ध्वस्त हाई कोर्ट में PIL रद्द‼‼ साफ है कि बेशर्म भाजपा के तानाशाहों को चिढ़ है हमारी माताओं-बहनों से।” झामुमो ने अपने एक दूसरे पोस्ट में लिखा जीत गई – जीत गई राज्य की सारी मंईयां जीत गई हाई कोर्ट में तानाशाह मंईयां के ख़िलाफ़ केस हार गई। अब कभी वे मंईयां के तरफ़ नज़र उठा कर नहीं देखेंगे। अब से 21 दिन बाद हर राज्य की हर बहन के खाते में हर महीने 2500 ⁠साल के पूरे 30,000 राज्य के बहनों की आर्थिक आज़ादी – मंईयां सम्मान.बता दें कि सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने जनहित याचिका दाखिल कर कहा था है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here