गुमला : माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी कोयल शंख जोन के सब जोनल कमांडर व कुल्ही आंजन निवासी रंथू उरांव उर्फ गुरु चरण समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक गुमला को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 02/10/2024 को गुमला,सिमडेगा,लातेहार,लोहरदगा जिले में सक्रिय भा0क0पा0 माओवादी संगठन के सक्रिय सब जोनल कमांडर रंथु उरांव उर्फ गुरचरण उरांव सहित कुल पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी की. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार,गोली,बारूद, IED भी बरामद हुए हैं। सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। 5 लाख इनामी माओवादी सबजनल कमांडर रंथू उरांव के खिलाफ अब तक कुल 77 नक्सली घटनाओं का वंचित नक्सली हैं। इनकी गिरफ्तारी के साथ हथियार व गोली का जखीरा भी बरामद किया गया है।




