रांची: केंद्रीय मंत्री और LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। आज झारखंड की राजधानी रांची आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में श्री पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के कारण वे चाहते हैं कि झारखंड मजबूती के साथ विकास की राह पर आगे बढ़े। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने रांची में महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।




