रांची में चिराग पासवान: हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो…ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके

0
Chirag Paswan

रांची : आज झारखण्ड की राजधानी रांची में आयोजित ” राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ” में सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। झारखण्ड में लोजपा-आर ने 28 सीटों पर दावेदारी पेश की।जातिगत जनगणना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके… मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं… मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here