झारखण्ड : 11 अगस्त की आधी रात को, गैंगरेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी मोहम्मद शाहिद अंसारी ने आदिवासी पुलिस हवलदार श्री चौहान हेम्ब्रम की हत्या कर दी और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, झारखंड से फरार हो गया था। आज असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa के साथ बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के बेंगाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मरांडी ने कहा सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज पर हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। भारतीय जनता पार्टी शोकाकुल परिजनों और पूरे आदिवासी समाज के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।




