जमशेदपुर: नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक में डीसी ने जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी रोकने तथा नगर क्षेत्र के युवा आबादी तक पेडलर के माध्यम से बिक्री व नशा निवारण से संबंधित अन्य प्रबंधों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया।नशा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास, मादक पदार्थों की खेती के संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए सूचना तंत्र विकसित करने, अंतर्राज्यीय व अंतरजिला प्रवेश मार्ग से तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी भी उपस्थित रहे.




