जाह्नवी कपूर अपनी अगली मिस्ट्री मूवी ‘उलझ’ 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. लोगो को फिल्म रिलीज होने का बेस्रबी से इंतजार हैं.29 जुलाई को ही मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली में होस्ट हुई. ‘जिसकी टिकटें सिर्फ 30 मिनट में बिक गई.जाह्नवी कपूर की किसी फिल्म के लिए पहली बार मेकर्स रिलीज से पहले कई शहरों में उनके फैंस के लिए विशेष प्रिव्यू स्क्रीनिंग को होस्ट करेंगे. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपना उत्साह जताते हुए कहा की ‘मैं यह बताते हुए रोमांचित हूं कि हमने कई शहरों में फैंस के लिए ‘उलझ’ के लिए खास प्री-रिलीज स्क्रीनिंग रखी है.इस पर जाह्नवी कपूर ने कहा की यह मेरी पहली फिल्म होगी, जिसे रिलीज होने से पहले ही फैंस को दिखाई जाएगी. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने सुहाना का किरदार निभाया है, जो एक युवा डिप्लोमेट है जो लंदन दूतावास में अपने काम के दौरान एक व्यक्ति के विश्वासघात की वजह से फंस जाती हैं.आप को बता दे की मिस्ट्री मूवी ‘उलझ’ जो 2 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर , गुलशन और रोशन बेहतरीन अभिनय करते नजर आएंगे. फिल्म में आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं. इस फिल्म की कहानी सुधांशु सरिया और परवीज शेख ने लिखा है और फिल्म को सुधांशु सरिया ने दर्शाया है.




