Ranchi : शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु रांची नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज एक विशेष मच्छर उन्मूलन महाअभियान वार्ड नंबर 03 में संचालित की गई। इस क्रम में मोराबादी, सोरेन कुंज, टैगोर हिल रोड, चिरौंदी, इत्यादि क्षेत्रों में सघन अभियान के तहत लार्विसाइडल का छिड़काव, नालियों की विशेष सफाई, डोर टू डोर लार्वा की जांच, झाड़ियों एवं घास की कटाई समाप्त किया गया। शहरवासियों से रांची नगर निगम ने अपील की है कि अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें एवं कहीं भी पानी जमा न होने दें।कूलर, बाल्टी, टंकी, नारियल के खोल एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें।बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, संभव हो तो कीटनाशक युक्त मच्छरदानी अपनाएं।फॉगिंग की आवश्यकता होने पर टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क करें या SMART RANCHI ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें।




