बिरसा चौक पर स्थित डीपी ज्वेलर्स में कल दिनदहाड़े भीषण लूटपाट के बाद पीड़ित परिवार से संजय सेठ ने की मुलाक़ात

0
Sanjay Seth

रांची के बिरसा चौक पर स्थित डीपी ज्वेलर्स में कल दिनदहाड़े भीषण लूटपाट की घटना हुई। ₹1.40 करोड़ के जेवर और 3 लाख नगदी की लूट हुई। अपराधियों की गोली से दुकान के मालिक रामनाथ वर्मा और इनके पुत्र भी घायल हुए। आज प्रभावित परिवार से घर और अस्पताल में सांसद संजय सेठ मिलने पहुंचे। सांसद ने पूरी घटना की जानकारी ली।संजय सेठ ने कहा बिरसा चौक जैसे व्यस्ततम स्थल पर दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना होना; राजधानी के लिए चिंता का विषय है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार और प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा है। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम लोग काफी दहशत में है। राज्य सरकार अविलंब घटना दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here