रांची : झारखंड के बिरसा मुंडा जेल से रिहा किए जाने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. हेमंत सोरेन ने रांची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा“सच को कोई नहीं छिपा सकता, देर-सबेर वह सामने आ ही जाता है। मैं एक बार फिर आपके बीच नेतृत्व देने आया हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने झारखंड के मूल निवासियों और आदिवासियों को ताकत दी है। मुझे जानकारी मिली है कि राज्य में (विधानसभा) चुनाव पहले हो सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।”झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का कहना है कि भाजपा हमें हर संभव तरीके से गुमराह करने और हमारे रास्ते से भटकाने की कोशिश करेंगे.अगले विधानसभा चुनाव के लिए उनका जो सपना है वह सिर्फ ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ के अलावा कुछ नहीं है…”. बता दें कि इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन , महुआ मांझी , इरफ़ान अंसारी भी उपस्थित रहे.




