एयरपोर्ट रोड में स्टेट हैंगर से सटे सरना समाज का चबूतरा को आसमाजित तत्वों ने तोड़ दिया.इसको लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने आज मंगलवार को एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया है .इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। कई यात्रियों के फ्लाइट्स छूटने की भी आशंका बताई जा रही है।इधर सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किये सड़क जाम करने में शामिल लोगों ने बताया कि अगर चबूतरे का निर्माण फिर से कराया दिया जाये तो सड़क जाम को समाप्त कर दिया जायेगा।


