केजरीवाल को मिला झटका,SC ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

0
DELHI CM

दिल्ली घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली बात पर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।बता दें कि सीएम केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 10 मई से 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।जमानत के लिए उनको 50000 रुपये का मुचलका भरने के लिए कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here