राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड दौरे पर आ रही है. यहां वो राज्य के चौथे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी. प्रियंका गाँधी झारखण्ड में दो चुनावी सभा को सम्बोधित करने आयेगी . प्रियंका गांधी 22 मई को सुबह 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी.उसके बाद गोड्डा के मेला मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करेगी . प्रियंका गांधी गोड्डा के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी.इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से नामकुम आयेंगी. जहां पर दोपहर 1 बजकर 55 मिनट में वो लोवाडीह के हाईटेंशन मैदान में रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. . प्रियंका गांधी के चुनावी सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन मौजूद रहेंगी. इसके अलावा प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अन्य गठबंधन दलों के नेता भी कार्यक्रम में लेंगे.