रांची, झारखंड: नेहा बोरा विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंची थीं। हमले से ठीक पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की थी।झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आईसा (AISA) और एआईएसएफ (AISF) सहित कई छात्र संगठनों ने बिरसा चौक से विधानसभा की ओर मार्च निकाला था।यह प्रदर्शन 14वीं जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ आयोजित किया गया था।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि भाजपा RSS के लोग छात्रों के आन्दोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा स्टेडियम से निकाले जा रहे मार्च के दौरान 26 वर्षीय अमरनाथ पांडेय ने उन पर स्याही फेंकी।बोरा ने दावा किया कि वह RSS से जुड़ा है और घटना के बाद “जय श्री राम” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नेहा बोरा ने साथ ही राजनीतिक दलों से जयपाल सिंह मुंडा में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करने की अपील की।
वह यह भी कहती हैं, “पिछले महीने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन राजनीतिक पार्टियों ने एकजुटता दिखाई थी, हम उनसे मांग करते हैं कि वे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध कर रहे छात्रों की मांगों को भी स्वीकार करें…”




