छत्तीसगढ़: 20 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप वैन,18 लोगों की मौ*त

0
accident

छत्तीसगढ़ के कवर्धा इलाके में सोमवार को एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें 18 लोगों की मौ*त हो गई. बैगा आदिवासी समुदाय के 25-30 लोगों का एक समूह पारंपरिक तेंदू पत्ते इकट्ठा करने के बाद पिकअप ट्रक में लौट रहा था, तभी बाहपानी क्षेत्र के पास वाहन 20 फीट गहरी खाई में गिर गया।बचावकर्मियों ने घायलों को आगे की चिकित्सा के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में पहुंचाया। सभी व्यक्ति कुई के निवासी बताए गए हैं।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कवर्धा हादसे पर कहा, “प्रारंभिक तौर पर जानकारी आ रही है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई और यह घटना घटी लेकिन विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद पता चलेगी… प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारण का पता चलेगा… प्रशासन घायलों को हर संभव मदद कर रही है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here