जैसा की पता है लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का मतदान आज किया जा रहा है. आज जिन हॉट सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें यूपी की रायबरेली सीट भी शामिल है. रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में है.और आज रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए राहुल गाँधी पहुंचे है. और वही वह पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में गए, वहां पूजा-अर्चना भी की. राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं जहां से वह मौजूदा सांसद हैं. राहुल गांधी ने कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया और वोट डाल चुके लोगों से मुलाकात भी की. राहुल गाँधी ने कांग्रेस के X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे हुआ है .मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है. देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें.आप को बता दे की उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर में 13 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान होना है. इनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल है.




