रांची :आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची सदर अस्पताल पहुँचकर JPSC आंदोलन के बीच अनशनकारी छात्र राहुल क्रांतिकारी का स्वास्थ्य जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने छात्र के बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और राहुल क्रांतिकारी के उपचार एवं निगरानी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी हर जायज़ चिंता सरकार तक पहुँचेगी।हर समस्या का समाधान संवाद और बातचीत से ही निकलता है। इसलिए मेरी सभी आंदोलनकारी छात्रों से विनम्र अपील है कि बातचीत का रास्ता अपनाएँ और अपने अनशन एवं धरना को जल्द समाप्त करने पर विचार करें। आपका जीवन अनमोल है। जान है तो जहान है।




